'वायनाड के सभी लोग मेरे परिवार का एक हिस्सा', राहुल गांधी ने दिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बड़े संकेत
Rahul Gandhi News: तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने के अगले दिन बुधवार (29 नवंबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मलप्पुरम में कई विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है।
इससे पहले एआईसीसी महासचिव और केरल प्रभारी तारिक अनवर ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सबसे मलप्पुरम के चुंगथरा में 2023-24 की वार्षिक परियोजनाओं और PMGSY सड़क के उद्घाटन में शामिल हुए। जहां उनके साथ एक बच्ची नजर आई।
Recommended Video
वायनाड से सांसद राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने मलप्पुरम के नीलांबुर ब्लॉक पंचायत में कई प्रोजक्ट्स का उद्घाटन किया।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे आज यहां आकर और इन परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 4 परियोजनाए हैं पहली परियोजना-पैलिएटिव केयर परियोजना है, दूसरी परियोजना-एक आदिवासी प्रसवपूर्व गृह परियोजना है।
उन्होंने आगे कहा कि तीसरी परियोजना-अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सखी परियोजना है, यह अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए एक सामान्य स्वास्थ्य देखभाल परियोजना है, चौथा- आदिवासी बच्चों के लिए स्वास्थ्य देखभाल परियोजना है। लोगों की मदद करने वाली ऐसी परियोजनाओं का उद्घाटन करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है।
वायनाड के लोग मेरे परिवार का एक हिस्सा-राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने नीलांबुर ब्लॉक पंचायत में कार्यक्रम के दौरान कहा कि लोगों की मदद करने वाली ऐसी परियोजनाओं का आना और उद्घाटन करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं वायनाड के सभी लोगों का सम्मान करता हूं मेरे परिवार का एक हिस्सा, और हम सभी को अपने राजनीतिक अनुनय और पार्टी संबद्धता की परवाह किए बिना एक साथ काम करना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications