गुजरात में बोले राहुल गांधी, वाइब्रेंट गुजरात का फायदा महज 15 उद्योगपतियों को
राहुल गांधी ने नर्मदा में रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में बड़े उद्योगपतियों को हजारों एकड़ जमीन तोहफे में मिल जाती है।
नर्मदा (गुजरात)। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। राहुल गांधी ने नर्मदा में रैली की जहां उन्होंने गुजरात की बीजेपी सरकार और केंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात का फायदा आम लोगों को नहीं मिलता, महज 15 लोगों को इस कार्यक्रम का लाभ मिलता है। वही लोग इनकी मार्केटिंग के लिए भुगतान करते हैं, बाकी लोग केवल देखते रहते हैं।

राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने नर्मदा में रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में बड़े उद्योगपतियों को हजारों एकड़ जमीन तोहफे में मिल जाती है। जब यहां के किसान अपने अधिकार की बात करते हैं, उन्हें मांगते हैं तो पुलिस उनके साथ मारपीट करती है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा जाता है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में आज 10-15 लोग शासन कर रहे हैं। आप सभी लोग उनके नाम जानते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वो पाटीदार जो मोदी का समर्थन करते थे, मेरे पाए आए और कहा कि उनके बच्चों को शिक्षा नहीं मिलती है। आखिर गुजरात में फायदा कौन उठा रहा है। मैं यहां की सरकार से जानना चाहता हूं? राहुल गांधी का अंदाज केंद्र की मोदी सरकार और गुजरात सरकार पर हमला रहा। उन्होंने गरीबों, किसानों और गुजरात की आम जनता का मुद्दा उठाया। बता दें कि इसी साल के आखिर में गुजरात में चुनाव हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications