Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब दादी इंदिरा को बचाने के लिए बचपन में पुलिस से भिड़े थे प्रियंका और राहुल, शेयर की बचपन की यादें

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली में चुनाव प्रचार को लेकर व्यस्त हैं। इस दौरान भाई-बहन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रायबरेली से जुड़ी बचपन के किस्से भी याद आ रहे हैं।

खुद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे वो और प्रियंका बचपन में अपनी दादी इंदिरा गांधी को बचाने के लिए पुलिस से भिड़ गए थे।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर कहा, ''रायबरेली जाते वक्त मैं और प्रियंका कुछ देर के लिए बचपन की गलियों से भी होकर गुजरे। बहुत सी खट्टी-मीठी यादें हैं, दादी का ज्ञान, पापा की पसंदीदा जलेबियां, प्रियंका के बनाए केक, ऐसा लगता है जैसे सब कल की ही बात हो। बचपन से हमारा राजनीति से गहरा रिश्ता रहा है, पर राजनीति कभी हमारे रिश्तों के बीच नहीं आई।''

इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, ''दादी से बातचीत करते थे तो, दादी बिना बताए राजनीति पर ज्ञान देती थीं...और हमें पता भी नहीं लगता था। दादी मुझे ज्यादा प्यार करती थीं और पापा (राजीव गांधी) प्रियंका को मानते थे।''

राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं, ''याद है, जब दादी को अरेस्ट किया गया था। हम दोनों उस वक्त पुलिस वाले से लड़ गए थे...हम दोनों पुलिस वालों को बोल रहे थे कि आप हमारी दादी को लेकर नहीं जा सकते हैं। फिर दादी को जेल में जाकर हमने देखा था।''

राहुल गांधी ने कहा है कि, ''राजनीति अपनी जगह है और हमारा परिवारिक सम्मान सबसे बड़ा है।'' राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस पूरे वीडियो में अपनी बचपन की यादों को बता रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+