राफेल पर राहुल का बड़ा हमला, कहा- 'देश के प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं'
Recommended Video

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर विवाद थमता नहीं दिखाई दे रहा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर राफेल डील में घपले का आरोप लगाते हुए हमला बोल रही है। गुरुवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने राफेल पर फ्रांस की मीडिया में चल रही खबरों को लेकर पीएम मोदी और अनिल अंबानी पर तीखे हमले किए।

'पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब मे 30 हजार करोड़ रु डाले'
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रु का लाभ पहुंचाया। अनिल अंबानी ने 10 दिन पहले कंपनी खोली और पीएम मोदी ने 30,000 करोड़ रुपया उनकी जेब में डाला। उन्होंने रक्षामंत्री के फ्रांस के दौरे को लेकर भी सवाल उठाया। राहुल ने कहा, 'पीएम मोदी अनिल अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं। राफेल में प्रधानमंत्री ने सीधे-सीधे भ्रष्टाचार किया है उनकी भी जांच होनी चाहिए। राहुल ने कहा कि ये हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं है, पता चला ये अंबानी के प्रधानमंत्री हैं।'

'देश के प्रधानमंत्री भष्ट हैं'
राहुल ने कहा कि अनिल अंबानी 45 हजार करोड़ के कर्ज में है। इसलिए उनको पीएम मोदी ने लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा,'फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि कीमतों को लेकर कोई गोपनीयता नहीं है। युवाओं से कहना चाहता हूं कि देश का प्रधानमंत्री भ्रष्ट है। पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री ने कहा था कि अनिल अंबानी जी को राफेल का कांट्रैक्ट मिलना चाहिए।'

'पीएम अनिल अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं'
डील पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और अब राफेल के सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव ने कह दिया है कि राफेल सौदे के बदले दसॉल्ट को रिलायंस से डील करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार खोज रहे हैं और पीएम मोदी अनिल अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि देश में मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार का है और प्रधानमंत्री इधर-उधर घूम रहे हैं पर इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
-
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications