Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी ने रघुवंश प्रसाद को दी श्रद्धांजलि, कहा- किसान की एक मजबूत आवाज सदा के लिए खो गई

नई दिल्ली। बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रघुवंश प्रसाद सिंह को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गांव व किसान की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई है। गांवों व किसानों के उत्थान के लिए उनकी सेवा और लगन तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को सदा याद रखा जाएगा। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि'

rahul gandhi pays tribute to former union minister raghuvansh prasad singh

दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

रघुवंश प्रसाद सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इस बीच रविवार को उनका निधन हो गया। बता दें, दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था। लालू प्रसाद यादव को संबोधित करते हुए रघुवंश प्रसाद ने लिखा था कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे-पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता कार्यकर्ता और आमजनों ने बड़ा स्नेह दिया। मुझे क्षमा करें।

Recommended Video

    Raghuvansh Prasad Passed Away: Lalu Yadav समेत RJD परिवार ने यूं जताया शोक | वनइंडिया हिंदी

    लालू ने कहा- प्रिय रघुवंश बाबू! आप बहुत याद आएंगे

    रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।' बता दें, रघुवंश प्रसाद के आरजेडी से इस्तीफे को लालू यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया था। साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+