आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर राहुल का बड़ा बयान
नई दिल्ली। आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का आंध्र प्रदेश से बहुत पुराना नाता है। जब प्रदेश का विभाजन हुआ था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां के लोगों से कुछ वायदे किए थे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि प्रदेश को कम से कम 5 साल तक के लिए विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कुरनूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज भी अपने वायदे पर कायम हैं। राहुल ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।

आंध्र प्रदेश के बाईरेड्डी कॉन्वोकेशन सेंटर में राहुल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंध्र प्रदेश के लोगों का अधिकार है उन्हें यह मिलना चाहिए। इस दौरान राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं पर भी जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने 2014 में चुनाव से पहले जो वायदा किया था उसमे से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। पीएम ने कहा था कि वह हर किसी के खाते में 15 लाख रुपए डालेंगे, जो आजतक पूरा नहीं हुआ, साथ ही किसानों को किया वायदा भी आजतक अधूरा है। सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर भी पूरी तरह से फेल रही है। मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था। राहुल ने कहा कि चीन में हर रोज 50 हजार नौकरियां पैदा होती हैं जबकि भारत में इसकी संख्या सिर्फ 450 है।
इसे भी पढ़ें- यूएन में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाक को सुनाई खरी-खोटी
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications