पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला, सत्यपाल मलिक के खुलासे के बाद निशाने पर पीएम

पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक की ओर से 40 जवानों की शहादत को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करने के बाद राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाए।

 Rahul Gandhi on Pulwama

Rahul Gandhi over Satyapal Malik statement: जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi over Pulwama) ने बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और पीएम मोदी को सीधे निशाने पर लिया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खुलासे के बाद कहा कि पीएम को भ्रष्टाचार के कुछ दिक्कत नहीं है। अपने ट्वीट के साथ पूर्व गवर्नर मलिक के उस बयान को भी शेयर किया जिसे मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। दरअसल, जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर ने पुलवामा हमले को केंद्र सरकार की गलती बताया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के उस बयान को लेकर बनी उस न्यूज का स्क्रीन शॉट शेयर किया जिसमें पुलवामा हमले को मोदी सरकार की विफलता बताया गया था। अपने ट्वीट में पूर्व गवर्नर के बयान को साथ उन्होंने पुलवामा हमले के लिए केंद्र सरकार को दोषी बताया।

राहुल गांधी ने अपने ट्विट लिखा, "नरेंद्र मोदी जी, पुलवामा हमला और उसमें 40 जांबाजों की शहादत आपकी सरकार की गलती से हुई। अगर हमारे जवानों को एयरक्राफ्ट मिल जाता तो आतंकी साजिश नाकाम हो जाती। आपको तो इस गलती के लिए एक्शन लेना था और आपने ना सिर्फ इस बात को दबाया पर अपनी छवि बचाने में लग गए। पुलवामा पर सत्यपाल मलिक की बात सुनकर देश स्तब्ध है।" राहुल गांधी ने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री जी को corruption (भ्रष्टाचार) से कोई बहुत नफरत नहीं है।"

राहुल गांधी के ये प्रतिक्रिया बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमले को लेकर किए गए एक सनसनीखेज दावे के बाद आया, जिसमें मलिक ने कहा था कि फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की बड़ी गलती थी।

दरअसल, सत्यपाल मलिक इस हमले के दौरान जम्मू-कश्मीर के ही राज्यपाल थे। ऐसे में उन्होंने घटना को लेकर दावा किया कि सीआरपीएफ के 40 जवान शहादत सीआरपीएफ और गृह मंत्रालय की अक्षमता और लापरवाही का नतीजा थी। मलिक ने दावा किया कि सीआरपीएफ ने अपने जवानों के लिए विमान मांगा था, लेकिन गृह मंत्रालय ने देने से इनकार कर दिया था।

Recommended Video

    Modi Surname मामले में बढ़ीं Rahul Gandhi की मुश्किलें, अब Patna में होगी पेशी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+