कर्नाटक संकट पर पहली बार बोले राहुल गांधी, बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी संकट गहराया हुआ है। इस बीच पूरे मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कर्नाटक संकट पर टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा पैसों की ताकत का इस्‍तेमाल करके प्रदेश की सरकारों को गिरा रही है।" मानहानि के एक मामले में सुनवाई के लिए राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कही हैं।

कर्नाटक संकट पर बोले राहुल गांधी, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कहा, "प्रदेश की सरकारों को गिराने के लिए भाजपा धन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। वो पैसे देकर सरकार गिराना चाह रही है। आपने यह गोवा में देखा, उत्तर पूर्व में देखने को मिला। अब वे यही कर्नाटक में भी करना चाह रहे हैं।" राहुल शुक्रवार को अहमदाबाद में पहुंचे। यहां अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में जमानत दे दी। अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) के चेयरमैन अजय पटेल की ओर से दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को 15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है।

वहीं कर्नाटक में जारी उठापटक पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मंगलवार यानी 16 जुलाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। विधायकों के इस्तीफे से जुड़े इस मामले पर अगली सुनवाई अब मंगलवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा स्पीकर विधायकों की अयोग्यता पर मंगलवार तक कोई फैसला नहीं ले पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+