राहुल गांधी ने नए वन संरक्षण अधिनियम को लेकर उठाए सवाल, जंगल और जमीन को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, 10 जुलाई।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नए वन संरक्षण अधिनियम को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को 'मोदी- मित्र' बताते हुए कहा कि वन भूमि को छीनने के लिए नया एफसी नियम लाया गया है। कांग्रेस नेता ने नए कानून को पूराने यूपीए वन अधिकार अधिनियम 2006 को कमजोर करने वाला बताया।

Recommended Video

    New Forest Conservation Act: Rahul Gandhi ने क्यों किया विरोध ? | PM Modi | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Rahul Gandhi

    केंद्र सरकार के नए वन संरक्षण अधिनियम को लेकर कांग्रेस भाजपा को लगातार निशाने पर ले रही है। राहुल गांधी ने ट्विट कर केंद्र सरकार को 'मोदी मित्र' सरकार बताया। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, 'मोदी-मित्र' सरकार अपने चरम पर है। वन भूमि को आसानी से छीनने के लिए भाजपा सरकार यूपीए के वन अधिकार अधिनियम 2006 को कमजोर करते हुए नया एफसी नियम 2022 लेकर आई है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस आदिवासी भाइयों और बहनों के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई में मजबूती से खड़ी है।

    रविवार को कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का त्याग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की ओर कहा गया कि नया वन संरक्षण नियम करोड़ों आदिवासियों और वन क्षेत्रों में रहने वाले अन्य लोगों को निराश करने वाला है। वहीं इससे पहले हाल ही में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि नया वन अधिनियम कुछ चुनिंदा लोगों के लिए व्यवसाय करने में आसानी के नाम पर लाया गया है। उन्होंने इसे वन अधिकारों को समाप्त करने वाला बताया। उन्होंने इसको लेकर संसद के आगामी सत्र में चुनौती देने की भी बात कही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+