राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना- घर का पता लोक कल्याण कर लेने से नहीं होता लोगों का भला

नई दिल्ली, 4 जून: केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पीएफ की ब्याज दर घटाने का फैसला किया गया है, जिसका नौकरीपेशा लोगों की बचत पर असर होगा। केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कड़ा एतराज जताया है और इसे आम लोगों के हितों के खिलाफ कहा है। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने घर का पता लोक कल्याण मार्ग कर लिया लेकिन लोगों के कल्याण का काम वो नहीं कर रहे हैं।

Recommended Video

      Rahul Gandhi ने PM Residence 'Lok Kalyan Marg' को लेकर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी । #politics
       cuts pf interest rate

      राहुल गांधी ने ईपीएफओ के पीएफ पर ब्याज दर घटाने से जुड़ूी खबर को शेयर करते हुए लिखा- घर का पता 'लोक कल्याण मार्ग' रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता। प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए 'महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ' मॉडल को लागू किया है। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री के घर की सड़क पर रेसकोर्स नाम से पहचानी जाती थी, जिसे 2016 में 7 लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था।

      ब्याज दर 40 साल में सबसे कम

      केंद्र सरकार ने पीएफ की ब्याज दर घटाने का फैसला किया गया है। पहले यह 8.5 फीसदी था, जिसे मार्च में ईपीएफओ ने 8.1 फीसदी कर दिया गया। अब मोदी सरकार ने इस कटौती को मंजूरी दे दी है। पीएप पर यह ब्याज दर पिछले 40 सालों में सबसे कम है। 1977-78 में ईपीएफओ ने 8 फीसदी का ब्याज दिया था। उसके बाद से यह हमेशा 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+