कांग्रेस को फिर से जिंदा करने के लिए राहुल गांधी सबसे सक्षम व्यक्ति: मूड ऑफ द नेशन

एक सर्वे सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि अगर राहुल फिर से पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा...

नई दिल्ली। कांग्रेस में हाल ही में एक बार फिर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हुई है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों खुले तौर पर कहा कि राहुल गांधी को अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालनी चाहिए। दिग्विजय ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को चुनौती दे सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी ने फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनने को लेकर अभी कोई संकेत नहीं दिया है। इस बीच एक सर्वे सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए कौन सा नेता सबसे सही है।

23 फीसदी लोगों ने राहुल को चुना

23 फीसदी लोगों ने राहुल को चुना

न्यूज चैनल इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ दे नेशन' सर्वे के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी अभी भी सबसे सक्षम व्यक्ति हैं। 12021 लोगों पर किए गए इस सर्वे में 23 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया। इन लोगों का मानना है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस पार्टी को फिर से खड़ा कर सकते हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Modi Government पर हमला, कहा- 2 करोड़ नौकरी देने का वादा अधूरा | वनइंडिया हिंदी
    दूसरी पसंद के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

    दूसरी पसंद के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

    इसके साथ ही सर्वे में एक और दिलचस्प बात सामने आई। दरअसल जहां कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी पहली पसंद हैं, तो वहीं दूसरी पसंद के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं। सर्वे में मनमोहन सिंह को लोगों ने प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से बेहतर विकल्प के तौर पर चुना। सर्वे के मुताबिक, 18 फीसदी लोगों का मानना है कि अब मनमोहन सिंह को कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए। इससे पहले जनवरी 2020 में किए गए सर्वे में मनमोहन सिंह को 13 फीसदी लोगों ने चुना था।

    प्रियंका गांधी को मिले इतने वोट

    प्रियंका गांधी को मिले इतने वोट

    इस सर्वे में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के पक्ष में 14-14 फीसदी लोगों ने अपनी राय रखी। आपको बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद अगस्त 2019 में राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि राहुल गांधी के पद से हटने के बाद से उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग बीच-बीच में उठती रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+