यूएई में राहुल गांधी, शेख नाहयान बिन मुबारक से की मुलाकात

यूएई में राहुल गांधी, शेख नाहयान बिन मुबारक से की मुलाकात

अबु धाबी। दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस मुलााकात को अच्छा अनुभव बताया है। राहुल ने लिखा, उन्होंने हमारा शानदार स्वागत किया। वो भारत के सच्चे दोस्त हैं। हम उनके साथ रिश्तों को और बेहतर करने के लिए काम करेंगे। शेख नाहयान बिन मुबारक यूएई के संस्कृति, युवा और सामाजिक विकास मंत्री हैं।

Rahul gandhi meet Sheikh Nahyan Bin Mubarak Al Nahyan in Abu Dhabi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के यूएई दौरे पर गुरुवार देर रात दुबई पहुंचे। शुक्रवार को दुबई में राहुल ने भारतीय मजदूरों, छात्रों और अप्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। शनिवार को राहुल गांधी अबु धाबी पहुंचे हैं।

राहुल गांधी ने दुबई में कार्यक्रम भारत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूएई और भारत के लोगों को एक साथ लाने वाले मूल्य विनम्रता और सहनशीलता हैं। विभिन्न विचारों, धर्मों और समुदायों के लिए सहिष्णुता। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि घर वापस जाने पर यह साढ़े चार साल की असहिष्णुता है।

वहीं भारत के मजदूरो-कामगारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दुबई की तरक्की में भारतीयों का अहम योगदान है। भारत के लोगों ने इस शहर, इस देश को बनाने में अपना खून-पसीना दिया है और भारत के हर हिस्से का नाम यहां रोशन किया है। राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के मजदूरों से कहा, मेरे दरवाजे, मेरा दिल आपके लिए खुला है। आप देश के लिए इतना कुछ कर रहे हैं, हम भी जो आपके लिए कर सकते हैं, वो करेंगे।

राहुल गांधी गुरुवार रात दुबई पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों में राहुल के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखी। लोगों में उनसे मिलने की होड़ दिखी। राहुल गांधी के दुबई दौरे का मकसद भारतीय मूल के लोगों से मिलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+