मुझसे बदला ले रही है मोदी सरकार इसलिए हो रहा है सौतेला व्यवहार: राहुल गांधी
लखनऊ /अमेठी| राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में तीन दिवसीय दौरा पूरा हो गया, अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और अमेठी की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने एक-एक कर यहां की कई योजनाओं को सरकार ने छीन लिया है।
यहां पर उन्होंने मोदी के राइजिंग इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि आई एम प्राउड इंडिया।
राहुल ने कहा कि मोदी सरकार अमेठी के विकास को पैसा न देकर अमेठी की जनता से बदला ले रही है। दरअसल वो हमसे बदला लेना चाहती है इसलिए अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications