किसानों के खातिर ऐतिहासिक रामलीला मैदान से मम्मी सोनिया और राहुल बाबा ने बोला मोदी पर हमला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगभग दो महीनों की छुट्टी के बाद आज किसानों की रैली को संबोधित कर रहे हैं। यह रैली राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग मानी जा रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में यह रैली की जा रही है। यह रैली 'किसान विरोधी' भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ है। आपको बताते चलें कि राहुल गांधी गुरूवार को ही बैंकाक से लौटे है। आज मंच पर वो काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

किसान रैली: सोनिया गांधी का संबोधन
- राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने भी नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के प्रति बेरूख है।
- सोनिया गांधी ने कहा कि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने जमीन अधिग्रहण बिल बदला।
- सोनिया ने कहा कि हमारी सरकार के समय MSP समय-समय पर बढ़ाई जाती थी, बोनस भी मिलता था।
- मोदी सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही बल्कि उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही है।
- सोनिया गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने किसानों से जो भी वादे किए हैं वो सब खोखले हैं।
किसान रैली: राहुल गांधी का संबोधन
- राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार इस नये अध्यादेश से हमारे बिल को मारना चाहती है। मोदी के चुनाव जीतने के तरीके पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने उद्योगपतियों से हजारों करोड़ रुपए लेकर चुनाव जीता।
- मोदी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बदला, किसान को कोई फायदा नहीं मिला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश में जो बातें कहीं वह न तो उनको शोभा देती हैं और नहीं प्रधानमंत्री के पद को।
- राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो देश की नींव को कमजोर कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि मेक इन इंडिया देश में सफल नहीं होगी।
- रामलैली मैदान में किसानों की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने चुनाव में कैसे जीत हासिल की मुझे ठीक से पता है। राहुल ने किसानों से कहा कि कर्ज चुकाने के लिए भूमि बिल लाया गया है।
- किसान महारैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज जब किसान सोता है तो उसे यह नहीं मालूम होता कि कल क्या होगा।
- उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए हम मनरेगा लाए और भोजन का अधिकार लाए। राहुल ने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों के साथ खड़ा रहा, 70 हजार करोड़ कर्ज माफ किया।












Click it and Unblock the Notifications