राहुल गांधी कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार नहीं- एके एंटनी
नई दिल्ली। कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में जबरदस्त हार के लिए भले ही लोग पूरी तरह से राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहरा हैं। लेकिन कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एके एंटनी ने राहुल गांधी का बचाव किया है।

एके एंटनी ने कहा कि लोकसभा में मिली हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोगों ने पार्टी को कमजोर करने के लिए इस तरह के गलत बयान दिये हैं। और ऐसे लोगों ने ही कांग्रेस की छवि खराब की है, जिसके चलते पार्टी को चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ा।
एंटनी ने माना कि सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से मजबूत होगा। हार के लिए कुछ और कारण जिम्मेदार हैं। इसीलिए हमें सौ फीसदी विश्वास है कि हम खोया आधार फिर से पा लेंगे। यह बातें एंटनी ने लोकसभा चुनाव पर समिति की रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपने के साथ कहा।
दो महीने तक चली लंबी कवायद के बाद तैयार हुई एंटनी कमिटी की रिपोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को भी क्लीनचिट दी गई है। इस कमिटी में एंटनी के अलावा अन्य तीन सदस्य मुकुल वासनिक, आरसी खुंतिया और अविनाश पांडेय भी मौजूद थे।
रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस की हार के कई कारण थे। शुक्रवार को एंटनी से जब मीडिया ने पूछा कि रिपोर्ट में क्या है, तो उन्होंने इसे 'गोपनीय' बताकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि 'वे हार के जिम्मेदार नहीं है।'
-
Karnataka में बगावत के सुर! पड़ोसी राज्य में चुनाव के बीच 30 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच, टेंशन में राहुल -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications