Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं: उमा भारती

Recommended Video

    Uma Bharti का Madhya Pradesh में Rahul Gandhi पर हमला, बताया Mentally Ill | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राहुल गांधी के 1984 के सिख दंगों के लिए दिए बयान पर अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उन पर निशाना साधा है, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने तो राहुल गांधी को मानसिक रोगी करार दे दिया है। रविवार को सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं उमा भारती ने दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी जो बोलते हैं, जो करते हैं वो संसद में सबने देखा है लेकिन अभी उन्होंने जो बोला उससे कांग्रेसी भी सन्न हैं।

     'राहुल गांधी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं'

    'राहुल गांधी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं'

    उमा ने कहा कि 1984 में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं थी, जबकि सारे मुकदमे कांग्रेस के लोगों पर ही चले, कई नेताओं को जेल हो गई, ऐसे में जिस व्यक्ति को याद ही न रहता हो कि उसे क्या बोलना और क्या करना है उस व्यक्ति के मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए मैं भगवान से कामना करूंगी क्योंकि वो एक बहुत बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं।

    मुझे तो कांग्रेस की काफी चिंता हो रही है: उमा भारती

    मुझे तो कांग्रेस की काफी चिंता हो रही है: उमा भारती

    मुझे तो कांग्रेस की काफी चिंता हो रही है क्योंकि जिसने मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे महापुरुष दिए हैं और आज उस पार्टी की कमान ऐसे इंसान के हाथ में है जो कि मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं।

     क्या कहा था राहुल गांधी ने?

    क्या कहा था राहुल गांधी ने?

    आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि 1984 में देश में हुए सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस शामिल नहीं थी जिसके लिए अकाली दल समेत कई विपक्षी पार्टियों ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राहुल गांधी के हिसाब से अगर सिख नरसंहार हुआ ही नहीं था तो आज मैं भी कहती हूं कि उनकी दादी और उनके पिता की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+