राखी सावंत की तरह बयानबाजी करती हैं प्रियंका गांधी: उमा भारती

इसके चलते मैंने उनके नाम का इस्तेमाल बंद कर दिया है। अब मैं उन्हें सिर्फ रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी ही कहूंगी। उल्लेखनीय है कि उमा भारती की सेहत दुरुस्त नहीं है वह बुखार से पीड़ित हैं और इसलिए सुबह 10 बजे तक भी अपने क्षेत्र में चुनाव का जायजा लेने के लिए नहीं निकली थीं। मगर उन्होंने जुबानी जंग में कांग्रेस को भरपूर चुनौती दी।
जब उमा से प्रियंका गांधी की मोदी के बचकानेपन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो वह बोलीं कि राबर्ट वाड्रा की पत्नी इस लायक नहीं हैं कि मोदी जी पर टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि देखिए ऐसे तो राखी सावंत भी बोलती रहती है, उसका क्या मतलब है।












Click it and Unblock the Notifications