केरल में बोले राहुल गांधी- अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए लाए गए नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानून

तिरुवनंतपुरम,17 अगस्त: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और अब कृषि कानूनों को लाकर केंद्र की सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी है। उन्होंने कहा ये तीनों के ये कानून अर्थव्यवस्था के इन्फॉर्मल सेक्टर को कमजोर करने के लिए तैयार किए गए हैं और सरकार ने सोच समझकर ये किया है। जिसका असर ये हुआ है कि देश युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहा है। केरल के तिरुवंबाडी में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने ये कहा है।

 राहुल गांधी

Recommended Video

    Kerala: Rahul Gandhi बोले, अर्थव्यवस्था कमजोर करने के लिए लागू किया Demonetisation | वनइंडिया हिंदी

    नए कृषि कानूनों और इसको लेकर देशभर में किसानों की ओर से हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर राहुल ने कहा, खेती हमारे इतिहास, संस्कृति और विरासत का एक आंतरिक हिस्सा है। इसमें नई चीजें आनी चाहिए लेकिन इसका एक तरीका होता है। किसान की उपज खरीदने की एक प्रणाली है और उस प्रणाली में कुछ ख़ामियां हैं जिसमें सुधार करना चाहिए लेकिन सरकार इसे नष्ट कर रही है। सरकार मंडियों को नष्ट कर रही है। जिसका सीधा असर न केवल किसानों पर परन्तु देश के मध्यम वर्ग और देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिरता पर पड़ेगा। देशभर में कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ प्रदर्शन चल रहा है। मैं उनके प्रदर्शन को पूरी तरह समझता हूं। ये कृषि कानून मूल रूप से भारतीय कृषि क्षेत्र की रीढ़ को नष्ट कर देंगे। हमारा कृषि क्षेत्र किसानों की बजाय 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा।

    तीन दिन के केरल दौरे पर हैं राहुल

    केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी राज्य के तीन दिन के दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। यहां वो कई योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। सोमवार को राहुल ने वायनाड के मनंतवाडी में गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। राहुल गांधी ने यहां कहा कि महात्मा गांधी की सबसे ताकतवर बात यह थी कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, उसे अमल में लाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+