'BJP और RSS निचली जाति और अल्पसंख्यकों की अभिव्यक्ति की आजादी रोक रही', पेरिस में बोले राहुल गांधी
देश में 'इंडिया बनाम भारत' विवाद के बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। फ्रांस की राजधानी पेरिस की साइंस पीओ यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कई राजनीतिक बातों पर चर्चा की। उन्होंने भारत की वर्तमान सियासत को लेकर भी कई बड़ी बातें कहीं। राहुल गांधी ने भारत, भारत जोड़ो यात्रा, देश-दुनिया की ज्वलंत समस्याओं पर अपनी बेबाक समझ और स्पष्ट नीति साझा की।
राहुल गांधी ने सबसे पहले देश में चल रहे विवाद 'इंडिया बनाम भारत' के मामले पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दोनों नामों का उपयोग करता है। दोनों शब्द बिल्कुल ठीक हैं। नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन हो सकता है कि हमारे गठबंधन के नाम से सरकार डर गई हो। क्योंकि हमारे गठबंधन का नाम I.N.D.I.A है। इसलिए हो सकता है कि उन्होंने देश का नाम ही बदलने का फैसला कर लिया हो।

निचली जाति और अल्पसंख्यकों की आजादी रोक रही बीजेपी
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस निचली जाति और अल्पसंख्यकों की अभिव्यक्ति की आजादी और भागीदारी को रोकने की कोशिश कर रही है। मैं ऐसा भारत नहीं चाहता हूं, जहां लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाए।
बीजेपी का हिंदू धर्म से लेना-देना नहीं है: राहुल गांधी
बीजेपी की हिंदुत्व पॉलिटिक्स पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने गीता पढ़ी है, उपनिषद पढ़ी है और मैंने अन्य हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं और मैं कह सकता हूं कि बीजेपी जो करती है, उसमें कुछ भी हिंदू नहीं है। मैंने कभी किसी हिंदू किताब में नहीं पढ़ा कि आपको लोगों को आतंकित करना चाहिए या कमजोर लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहिए। ये बीजेपी के लोग हिंदू राष्ट्रवादी नहीं हैं। उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करते हैं। वे कुछ लोगों पर अपना प्रभुत्व दिखाना चाहते हैं। इसमें कुछ भी हिंदू से संबंधित नहीं है।
भारत में 20 करोड़ लोग असहज महसूस करते'
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की नीति के तहत 20 करोड़ लोग असहज महसूस कर रहे हैं। इनमें सिख समुदाय भी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी सहज महसूस नहीं कर रहीं। इन लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications