भारत-चीन विवाद पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा
नई दिल्ली, 14 जुलाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा मोदी सरकार ने विदेश व रक्षा नीति को देशीय राजनैतिक हथकंडा बनाकर हमारे देश को कमज़ोर कर दिया है। भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा। राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया है जिसमे भारत और चीन की सेनाओं के बीच ईस्टर्न लद्दाख में एक बार फिर से झड़प की खबर को रिपोर्ट किया गया है।

Recommended Video
एक तरफ जहां राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें भारत और चीन की सेनाओं के बीच फिर स झड़प की बात कही गई है तो दूसरी तरफ भारतीय सना की ओर से बुधवार को बयान जारी करके कहा गया है कि भारत या चीन की सेना की ओर से ईस्टर्न लद्दाख में किसी भी तरह की को एक दूसरे की सीमा में घुसने का प्रयास नहीं हुआ है। फरवरी माह के बाद दोनों ही सेनाएं बातचीत के जरिए मसलों को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं।
बता दें कि राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर हमलावर हैं। इससे पहले महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा था कि खाया भी मित्रों को खिलाया भी, बस जनता को खाने नहीं दे रह हैं। इसके अलावा सरकार के खिलाफ कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर भी वह लगातार हमलावर हैं। राहुल गांधी ने लगातार सरकार पर इस बात को लेकर हमला बोल रहे हैं कि आखिर जब देश के लोगों को वैक्सीन की जरूरत थी तो उसे दूसरे देशों को क्यों भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications