कांग्रेस के सर पर मंथरा बैठ गई है राहुल गांधी अमेठी से वायनाड चले गए: शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को हरदा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर साधा।

ये भारत है अमेरिका नहीं

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि, जब अमेरिका में किसी का निधन होता है तो उसकी संपत्ति का एक हिस्सा परिवार को जाता है, बाकी सरकार ही रख लेती है। कांग्रेस के इरादे क्या हैं, ये आ गए तो तुम्हारे खेत, मकान, दुकान भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।

Rahul Gandhi has gone to Wayanad from Amethi - Shivraj Singh Chouhan has become a mantra on the head of Congress

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ये भारत है, अमेरिका नहीं है। भारत अगर चलेगा तो सनातन परंपरा से चलेगा संस्कृति से चलेगा और हमारी परंपरा में पिता के निधन के बाद तो बेटा-बेटी के नाम संपत्ति आती है। कांग्रेस का ये कैसा घोषणा पत्र है, क्या करने वाले हो तुम, क्या तुम हिंदुस्तान को अमेरिका बनाने वाले हो। कितने उलटे-सीधे फैसले कर रहे हो।

बता दे पूर्व सीएम ने होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौहान के समर्थन में सिवनी-मालवा और विदिशा संसदीय क्षेत्र के ग्राम पिपलिया नानकर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, हम भारतीय जनता पार्टी में इसलिए हैं कि, देश और अपनी जनता की सेवा कर सकें। मेरे लिए तो जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है।

हार के डर से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रहीं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की जहां रायबरेली में सबसे ज्यादा गहरी जड़े थी वहां भी कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी ने अब रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्हें पता है कि, हार जाएगी। राहुल गांधी भी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं। रणछोड़दास बन गए हैं। राहुल गांधी कह रहे हैं कि, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों का जिक्र ही नहीं किया है। अब राहुल गांधी को हिंदी नहीं आती तो हम क्या कर सकते हैं, हिंदी नहीं आती है तो अंग्रेजी में पढ़ लो और अगर अंग्रेजी भी नहीं आती तो हम इटली की भाषा में तो नहीं लिखेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि, भाजपा के घोषणा पत्र में गरीबों के लिए पांच साल तक मुफ्त राशन की बात कही गई है और उज्जवला योजना, गरीबों को पक्के मकान, हर घर पानी ये सब कुछ गरीबों के लिए ही है।

Rahul Gandhi has gone to Wayanad from Amethi - Shivraj Singh Chouhan has become a mantra on the head of Congress

हर अच्छे काम का विरोध करती है कांग्रेस

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ। रामलला विराजमान हुए, बहनें रंगोली बना रही थी, दीपक जला रही थी, हर घर पर भगवा पताकाएं लहरा रही थी, पूरा देश खुश था। आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने जीवन भर कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा, कोर्ट के फैसले का उन्होंने भी स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में पूरे अंसारी परिवार ने भाग लिया। कांग्रेस को भी निमंत्रण दिया, उन्होंने निमंत्रण अस्वीकार करते हुए कहा कि, मुहूर्त खराब है, हम नहीं आंएंगे। अब जब तक ये सूरज-चांद और धरती रहेगी तब तक लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा का विरोध किया था। कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है, उन्होंने धारा 370 का भी विरोध किया। इनके गलत फैसलों के कारण ही कांग्रेस के विचारवान नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

शिवराज को साथ ले जाउंगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदा सभा में कहा कि शिवराज जी मेंरे साथी हैं अब उन्हें साथ ले जाना चाहता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को हरदा में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ जनसभा में सम्मिलित हुए और कृषि यंत्र हल देकर प्रधानमंत्री जी का स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि 7 मई को तीसरे चरण का मतदान है और विदिशा से हमारे उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान है। *शिवराज जी और मैं संगठन में साथ काम करते थे। जब शिवराज जी मुख्यमंत्री थे तो मैं भी मुख्यमंत्री था। जब शिवराज जी पार्लियामेंट में थे तो मैं महामंत्री के नाते साथ काम करता था। अब मैं फिर उन्हें अपने साथ ले जाना चाहता हूं।

लखपति दीदी अभियान

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी में भेद किया जाता था, बहनों की तकलीफ देखकर दुख होता था। उस समय से ही मन में संकल्प था कि, बहन-बेटियों का जीवन संवारना है। मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, बेटियों को बोझ नहीं वरदान बनाना है। फिर कन्या विवाह योजना, स्थानीय निकायों में रिज़र्वेशन और फिर लाड़ली बहना योजना आई। इस योजना से बहनों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आए। अब लखपति दीदी का सफर तय करना है। अब मोदी जी ने भी कह दिया कि, लखपति दीदी अभियान चलाना है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से अब बहनों को लखपति दीदी बनाना है। लखपति दीदी का मतलब घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+