कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिए अहम सुझाव, कहा-देरी होगी विनाशकारी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। अब कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए पीएम मोदी को अहम सुझाव दिए हैं। । उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से कैसे लड़ा जा सकता है। साथ ही एक फोटो शेयर करते हुए उसका दुष्परिणाम भी बताया।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Tweet, Coronavirus से उत्पन्न स्थिति से लड़ने के बताए रास्ते | वनइंडिया हिंदी
    मोदी सरकार को दिए कई अहम सुझाव

    मोदी सरकार को दिए कई अहम सुझाव

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, हमारा देश कोरोना वायरस से युद्ध लड़ रहा है। आज सवाल यह है कि हम ऐसा क्या करें के कम से कम जानें जाएं? स्तिथि को नियंत्रण में करने के लिए सरकार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा मानना है कि हमारी रणनीति दो हिस्सों में बंटी होनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में साथ फोटो शेयर की है। जिसमें लॉकडाउन के ऐलान के बाद लोगों ट्रकों में भरकर अपने घर जा रहे हैं।

    Covid 19 से जमकर जूझना

    राहुल गांधी ने अपने अगले ट्वीट में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने का सुझाव बताते हुए लिखा कि, Covid 19 से जमकर जूझना......


    a. संक्रमण रोकने के लिए एकांत में रहना और बड़े पैमाने पर मरीज़ों की टेस्टिंग करना।
    b. शहरी इलाक़ों में विशाल आपातकालीन अस्थाई हॉस्पिटल का तुरंत विस्तार करना। इन चिकित्सा क्षेत्रों में पूर्ण ICU की सुविधा उपलब्ध हो।

    दिहाड़ी मज़दूरों को फ़ौरन सहायता चाहिए

    वहीं कोरोना के चलते देश की अर्थव्यवस्था के बिगड़ रहे हालातों को लेकर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार को अहम सुझाव दिए। राहुल गांधी ने लिखा कि, अर्थव्यव्स्था-
    a. दिहाड़ी मज़दूरों को फ़ौरन सहायता चाहिए।उनके अकाउंट में Direct कैश ट्रांसफ़र हो।राशन मुफ़्त उपलब्ध हो।इसमें कोई भी देरी विनाशकारी होगी।
    b. व्यापार ठप है।टैक्स छूट मिले, आर्थिक सहायता भी मिले ताकि नौकरियाँ बच जाएँ।छोटे-बड़े व्यापारियों को ठोस सरकारी आश्वासन मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+