राहुल गांधी ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए दी एक महीने की सैलरी, कांग्रेस ने सहायता के लिए बनाया एप

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायनाड में हुए भूस्खलन के पीड़ितों के पुनर्वास कार्यों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी एक महीने की सैलरी 2.3 लाख रुपए दान की है। पार्टी की राज्य इकाई ने बुधवार को यह जानकारी दी।

KPCC के महासचिव एम लिजू ने एक बयान में कहा कि यह दान कांग्रेस की राज्य इकाई द्वारा एकत्र किए जा रहे उन फंड्स में किया गया है। जो राहुल गांधी द्वारा की गई घोषणा के तहत इस्तेमाल होंगे। उन्होंने वायनाड के उन लोगों के लिए 100 घर बनाने और उपलब्ध कराने का वादा किया था। जिन्होंने 30 जुलाई को आए विनाशकारी भूस्खलनों में अपने प्रियजनों, घरों और आजीविका को खो दिया था।

rahul gandhi

उन्होंने बताया कि फंड जुटाने के लिए एक मोबाइल एप स्टैंड विद INC बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के सुधाकरण व्यक्तिगत रूप से वायनाड पुनर्वास कार्य की प्रगति का मूल्यांकन कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी इकाइयों, सहायक संगठनों, सांसदों और विधायकों को दान की जाने वाली राशि के बारे में सूचित किया गया है।

बयान में कहा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और नेता सीधे मोबाइल एप के माध्यम से दान भेज सकते हैं। एक बार जब दान की राशि बैंक खाते में प्राप्त हो जाती है तो दाता को एसएमएस के माध्यम से एक सीधा संदेश और KPCC अध्यक्ष के सुधाकरण और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन के हस्ताक्षर के साथ एक डिजिटल रसीद प्राप्त होगी।

KPCC ने धन संग्रह अभियान और पुनर्निर्माण गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है। KPCC ने वायनाड जिले की मंडलम समितियों को धन संग्रह गतिविधियों से मुक्त कर दिया है।

आपको बता दें कि 30 जुलाई को वायनाड के मेप्पाडी पंचायत के तहत पंचिरीमट्टम, चूरलमला और मुंडाक्काई गांवों में आए भूस्खलनों में 200 से अधिक लोग मारे गए और 78 लोग अब भी लापता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+