छह महीने में 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राहुला गांधी ने कहा कि अगर दम है तो पीएम भूमि अधिग्रहण बिल पास करके दिखायें। उन्होंने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं जाने दुंगा, 56 इंच की छाती को 5.6 इंच की हो जाएगी।
राहुल गांधी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ललित मोदी की मदद करने के मामले में हमला बोलते हुए कहा कि लंदन में ललित मोदी रिमोट दबाते हैं और राजस्थान की मुख्यमंत्री उछलने लगती है।
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल को किसी भी हाल में पास नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एक इंच भी जमीन वह किसानों की छिनने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम की 56 इंच की छाती को 5.6 इंच का बना देंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार छह महीने में अपनी असली स्वरूप में आ गयी है।













Click it and Unblock the Notifications