राहुल गांधी डिनर मीट में उद्धव ठाकरे की ‘लास्ट रो’ सीट पर बवाल, BJP बोली – कांग्रेस ने दिखा दी औकात

Rahul Gandhi Dinner Meeting: हाल ही में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने आवास पर डिनर मीटिंग का आयोजन किया था। जिसमें उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को अंतिम पंक्ति में बैठने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (UBT) के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। बीजेपी का आरोप है कि उद्धव को "अपमानित" करते हुए पिछली पंक्ति में बैठाया गया, जबकि शिवसेना (UBT) का दावा है कि उन्होंने खुद बेहतर दृश्य के लिए पीछे बैठने का फैसला किया।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस बैठक में चुनाव आयोग पर कथित वोटर फ्रॉड का आरोप लगाते हुए एक प्रेज़ेंटेशन दिया। इस दौरान उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत पिछली पंक्ति में बैठे नजर आए।

rahul-gandhi-dinner-meeting-uddhav-thackeray

BJP का हमला - NDA में थे तो 'फ्रंट रो' में मिलती थी जगह

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब शिवसेना (अविभाजित) एनडीए का हिस्सा थी, तब उद्धव हमेशा पहली पंक्ति में बैठते थे। उन्होंने कहा, "हमारे लिए उनका सम्मान हमेशा अपने सम्मान से पहले था। अब हमें समझ आ गया कि इंडिया गठबंधन में उन्हें किस तरह का सम्मान और इज्जत मिल रही है।"

फडणवीस ने आगे तंज कसा, "उद्धव कहते थे कि वे दिल्ली के आगे नहीं झुकेंगे। देखिए अब क्या हालत है, जब वे सत्ता में भी नहीं हैं। यह दुखद है। जब वे हमारे साथ थे, तब हमेशा सामने बैठते थे।"

शिंदे का तंज - कांग्रेस ने दिखा दी 'औकात'

डिप्टी सीएम और पूर्व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, जिनकी 2022 की बगावत ने उद्धव सरकार गिरा दी थी, ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, "जो लोग आत्मसम्मान गिरवी रखकर और बाल ठाकरे के आदर्श छोड़कर चले जाते हैं, उन्हें ऐसे अपमान से कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है।"

महाराष्ट्र बीजेपी ने मीटिंग की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें ठाकरे परिवार और संजय राउत को पिछली पंक्ति में बैठे दिखाया गया। तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया - "इस तस्वीर में आत्मसम्मान खोजिए!"

शिवसेना (UBT) का पलटवार - 'बेहतर व्यू के लिए पीछे गए'

बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे को फ्रंट रो में सीट दी गई थी, लेकिन प्रेजेंटेशन स्क्रीन को बेहतर देखने के लिए वे पीछे चले गए। राउत ने कहा, "हम आगे बैठे थे, लेकिन टीवी स्क्रीन से आंखों में तकलीफ हो रही थी, इसलिए पीछे चले गए। उद्धव जी की अन्य तस्वीरें देखिए, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने उन्हें और उनके परिवार को अपने घर जैसा सम्मान दिया।"

बीजेपी को 'बेकार' बताते हुए राउत ने कहा, "बीजेपी इस पर अटकी है कि कौन कहां बैठा। वहां बीजेपी की वोट चोरी के खिलाफ प्रेज़ेंटेशन चल रहा था।"

आदित्य ठाकरे का तंज - 'कुछ लोग आगे बैठने की होड़ करते हैं'

आदित्य ठाकरे ने भी शिंदे और बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "कुछ लोग आगे बैठने की होड़ करते हैं। यह बैठक पारिवारिक माहौल में थी, कहां बैठना है, यह हमारा फैसला है। असल में उन्हें यह बात चुभ रही है कि चुनाव आयोग उनके दफ्तर से चलता है, जिसे राहुल गांधी ने उजागर किया।"

राहुल गांधी के इस डिनर मीट विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया रंग भर दिया है। बीजेपी इसे उद्धव का 'अपमान' बता रही है, जबकि शिवसेना (UBT) इसे 'मुद्दों से भटकाने की सियासत' करार दे रही है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है, क्योंकि दोनों पक्ष इसे अपने-अपने राजनीतिक नैरेटिव के लिए भुनाने में जुट गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+