Agnipath Scheme पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा,बोला- 'युवाओं को मिला सिर्फ़ पकोड़े तलने का ज्ञान'

Agnipath Scheme पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा,बोला- 'युवाओं को मिला सिर्फ़ पकोड़े तलने का ज्ञान'

नई दिल्ली, 19 जून: सेना में भर्ती से संबंधित 'अग्निपथ' योजना को लेकर पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन के बीच सियासत भी जारी है। कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह से छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर आई है। रविवार 19 जून को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित तमाम वरिष्ठ नेता जंतर-मंतर पर इस योजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं। तो वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना के विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

Rahul Gandhi criticizes PM Narendra Modi on Agnipath recruitment scheme

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने रविवार 19 जून को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा,

बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद दे कर, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोज़गारी के 'अग्निपथ' पर चलने के लिए मजबूर किया है। 8 सालों में, 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं मगर युवाओं को मिला सिर्फ़ पकोड़े तलने का ज्ञान। देश की इस हालत के ज़िम्मेदार केवल प्रधानमंत्री हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित तमाम वरिष्ठ नेता जंतर-मंतर पर अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को इस योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए, क्योंकि यह छात्रों के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए।

Recommended Video

      Rahul Gandhi Birthday: 52 साल के हुए राहुल गांधी, जन्मदिन पर दिया ये संदेश | वनइंडिया हिंदी | *News

      वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कोविड के बहाने से आपने (सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप (सरकार) सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।

      अग्निपथ योजना सरकार के लिए मुसीबत बनती जा रही है। देशभर में सरकार की इस योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले पर सियासत भी गर्मा चुकी है। विपक्षी दल सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिस तरह कृषि कानून को वापस लेना पड़ा था उसी तरह अब अग्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+