केंद्र पर भड़के राहुल गांधी, कहा- 'मृतकों के परिवारों का दुख सच्चा, झूठे हैं सरकारी आंकड़े'
नई दिल्ली, 28 नवंबर: कोविड-19 से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि कोविड 19 मृतकों के परिवारों की कहानियां सच्ची हैं, उनका दुख-दर्द सच्चा है। सरकार के आंकड़े झूठे हैं। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम (एनडीएम) के दिशा-निर्देशों के अनुसार चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

राहुल गांधी ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा,
कोविड मृतकों के परिवारों की कहानियाँ सच्ची हैं, उनका दुख-दर्द सच्चा है। सरकार के आंकड़े झूठे हैं। सच्चे आंकड़े बताने होंगे और मुआवजा #4LakhDenaHoga
इसके साथ ही वीडियो में राहुल गांधी ने गुजरात मॉडल की भी चर्चा की। राहुल गांधी ने वीडियो में कहा हमने जिन परिवारों से बात की उनमें से ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्हें कोविड के दौरान न अस्पताल मिले, न वेंटिलेटर मिला और न ही ऑक्सीजन मिला। इतना ही नहीं, वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार कहती है कि कोविड के दौरान 10 हजार लोगों की जान गई।
Recommended Video
लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता गुजरात में घर-घर गए। तो सामने आया कि तीन लाख लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का काम जनता की रक्षा करने का होता है। सरकार टैक्स लेती है। राहुल गांधी ने कहा कि जिन घरों में कोरोना के कारण किसी की मृत्यु हुई है तो उसकी सच्चाई निकाले और उन लोगों को सही मुआवजा दिया जाए। कहा कि जब लोगों को आपकी जरुत थी तो आप लोगों के साथ नहीं थे। तो ये किस प्रकार की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications