राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को दी बधाई तो अशोक पंडित बोले- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
नई दिल्ली, 3 मई: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम कल आ चुके हैं। जिसमें देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। बंगाल में वामदल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा लेकिन वहां कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी। ममता बनर्जी की बंगाल में हैट्रिक के बाद कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने ममता बजर्नी को बधाई देते हुए ट्वीट किया। राहुल गांधी के बधाई देते ही कई ट्विटर यूजर्स ने राहुल गांधी के सीएम ममता को बधाई देने पर उन पर कटाक्ष किया है। उनमें से बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूशर और एक्टविस्ट अशोक पंडित भी हैं।

अशोक पंडित का राहुल गांधी पर तंज- खुद तो कहीं के नहीं रहे चले हैं ममता जी को मुबारक करने !
अशोक पंडित जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने राहुल गांधी के बधाई वाले ट्वीट को अपनी पोस्ट में जोड़ते हुए मैसेज लिखा। पहले बता दें अशोक पंडित जो भारतीय फिल्म निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और वर्तमान समय में भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशकों के संघ के अध्यक्ष भी है उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा मामता बनर्जी को बधाई देने पर तंज कसा है। अशोक पंडित लिखा- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना ! खुद तो कहीं के नहीं रहे चले हैं ममता जी को मुबारक करने !
राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को बधाई देते हुए किया था ये ट्वीट
बता दें राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को बधाई देते हुए लिखा था मैं मैं ममता जी और पश्चिम बंगाल के लोगों को भाजपा को हराने के लिए बधाई देता हूं। जिसके बाद राहुल गांधी को ट्वीटर यूजर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
राहुल गांधी हुए ट्रोल यूजर बोला- ऐसा कॉन्फिडेंस चाहिए भाई, कहां से आता है ये
तपस्वी गिरी नाम के यूजर ने लिखा बंगाल में दो फीसदी वोट लाने वाली 136 साल पुरानी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी को बधाई दे रही है। ऐसा कॉन्फिडेंस चाहिए भाई, कहां से आता है ये। स्मिता देशमुख ने लिखा 'जीरो और खुश!' वहीं महेश अग्रवाल नाम के यूजन ने लिखा 'जो 3 से 80 हुआ और 2 राज्यों में सरकार भी बना रहा है, उससे जनता नाराज है? और जो 80 से 0 हो गया, और 5 राज्यों में साफ हो गया उससे जनता खुश है? यह कौन सा गणित है?'
दूसरे की हार से ही संतुष्ट हो रहे हैं
वहीं एक यूजर ने लिखा 'खुद की पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती। बिहार के बाद बंगाल में भी हालत खराब, मगर उसका कोई दुख नहीं है। दूसरे की हार से ही संतुष्ट हो रहे हैं।ये देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।' वहीं संजय रॉय के नाम के यूजर ने लिखा आईएनसी क्या, आईएनसी क्या एनजीओ है भैया?
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications