'नरेंद्र मोदी खेमे के लोग हमारे टच में, छोटी सी चूक और केंद्र से बाहर', राहुल गांधी के दावों में है सच्चाई?

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी को चौंकाया। विलुप्त हो चुकी कांग्रेस ने एक बार फ‍िर सियासी पटल पर उभर कर आई। कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने अपनी मजबूत दावेदारी द‍िखाई। हालांकि, बीजेपी नीत वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बहुमत का आंकड़ा हासिल करते हुए केंद्र में सरकार बना ली।

लगभग 12 दिन बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार(19 जून) को दावा क‍िया है। उन्होंने कहा क‍ि नरेंद्र मोदी के खेमे के लोग इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं और छोटी सी गड़बड़ी भी केंद्र की एनडीए गठबंधन सरकार को गिरा सकती है। आइए जानते हैं और क्‍या कहा?

Rahul Gandhi Claims Narendra Modi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक मीड‍िया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि नरेंद्र मोदी खेमे के लोग इंडिया गठबंधन के साथ संपर्क में हैं, क्योंकि उन्होंने जोर देकर कहा कि मामूली गड़बड़ी भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को अस्थिर कर सकती है, जिसने क्षेत्रीय दलों पर भरोसा करके सरकार बनाई है। मोदी सरकार के भीतर 'भारी असंतोष' का दावा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अस्तित्व के लिए 'संघर्ष' करेगी।

'एक छोटी सी चूक और मोदी सरकार केंद्र से बाहर'
फाइनेंशियल टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा क‍ि संख्या इतनी कम है कि वे बहुत नाजुक हैं, और छोटी सी गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है। मूल रूप से एक सहयोगी को दूसरी तरफ मुड़ना पड़ता है। राहुल गांधी ने अपने दावों के बारे में और विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।

NDA के समर्थन से मोदी की बनी सरकार
293 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करके एनडीए ने केंद्र में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना बहुमत खो दिया , जिससे उसे सत्ता में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक(छोटे) दलों पर निर्भर रहना पड़ा। बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए गठित इंड‍िया गठबंधन ने 234 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया, जिससे राहुल गांधी विपक्षी राजनीति में सबसे आगे आ गए।

प्रियंका के ल‍िए छोड़ी वायनाड सीट
इस बीच, राहुल गांधी ने यह भी घोषणा की है कि वह रायबरेली सीट बरकरार रखेंगे, जबकि उनकी बहन प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी, जिसे वह खाली कर रहे हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दोनों सीटें जीती थीं, लेकिन भारत में एक व्यक्ति को संसद में केवल एक सीट का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति है।

वायनाड उपचुनाव जीतूंगी, अमेठी-रायबरेली से जारी रहेगा जुड़ाव
अगर, प्रियंका गांधी वायनाड से जीतती हैं, तो नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में होंगे। सोनिया गांधी राज्यसभा में और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकसभा में। इससे बीजेपी को एक बार फिर 'वंशवाद' का मुद्दा मिल जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी, लेकिन अमेठी और रायबरेली से उनका जुड़ाव जारी रहेगा।

उन्होंने कहा क‍ि मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के कारण बहुत खुश हूं और मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी की) कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। रायबरेली और अमेठी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+