राहुल गांधी ने मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती दी

नई दिल्ली- राफेल मामले (Rafale Deal)पर सुप्रीम कोर्ट के ताजा रुख ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ और आक्रामक कर दिया है। बुधवार को बिहार के कटिहार में उन्होंने भ्रष्टाचार पर बहस करने की उन्हें खुली चुनौती दे डाली है।

Rahul Gandhi challenges PM Modi to a debate on corruption

राहुल गांधी ने कहा है कि वे राफेल डील (Rafale Deal)और उद्योगपति अनिल अंबानी के बारे में मोदी से तीन सवाल पूछेंगे, जिसके बाद वे लोगों को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे (Rafale Deal) से संबंधित कुछ नए दस्तावेजों को आधार बनाए जाने को लेकर केंद्र सरकार की प्रारंभिक आपत्ति को ठुकरा दिया है।

राहुल ने बैंकिंग सेक्टर में घोटाले के अपने पुराने इल्जाम को दोहराते हुए एक बार फिर आरोप लगाया कि मोदी ने 15 अमीरों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। कटिहार में आयोजित एक चुनावी रैली में राहुल ने प्रधानमंत्री पर ये कहकर आरोप लगाया कि, "चौकीदार ने बैंकों की चाबी चोरों के हवाले कर दी। मैं ये चाबी देश की जनता को वापस करने का वादा करता हूं।"

इसी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी दावा किया कि न्यूनतम आय गारंटी 'न्याय' (NAYA) का उनकी पार्टी का चुनावी वादा गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह होगा। उन्होंने किसानों के लिए अलग बजट लाने की कांग्रेस के घोषणा पत्र की बात भी दोहराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+