ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने ठहराया केंद्र सरकार को जिम्मेदार
ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने ठहराया केंद्र सरकार को जिम्मेदार
नई दिल्ली, अप्रैल 23: कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते कहर के बीच ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड्स की किल्लत हो चली है। पूरे देश से लोगों के मरने की खबरे सामने आ रही है। तो वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की कमी की खबरों के बीच शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। इतना ही नहीं, देश की इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
Recommended Video

भारत सरकार, यह जिम्मेदारी आप की: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कोरोना वायरस के कारण ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी और आईसीयू बेड की कमी के कारण बहुत सारी मौतें हो रही हैं। भारत सरकार, यह जिम्मेदारी आप की है।'
पालघर हादसे के बाद आया ये राहुल गांधी का ये ट्वीट
खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी का ये ट्वीट महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अस्पताल में आग लगने से कोविड पीड़ित 13 मरीजों की मौत होने की खबर आने के बाद आया है। देश के कई शहरों में ऑक्सीजन की कमी होने की खबरें आ रही हैं। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए घटना के पीछे संभावित वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के विरार में एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर कई कोविड मरीजों की मौत पर भी दुख जताया।
संकट सिर्फ कोरोना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नीतिया भी हैं: राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी कोरोना वैक्सीन, नीतियो के लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'मैं घर पर क्वॉरंटीन हूं, लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं। भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं। झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो!।'












Click it and Unblock the Notifications