राहुल गांधी का तीखा हमला, BJP दो-तीन बिजनेसमैन को देने के लिए छोटों से छीन रही सबकुछ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि सरकार अपने व्यवसायी मित्रों की मदद के लिए हर फैसले ले रही है। कर्नाटक दौरे पर गए राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का फैसला दो-तीन बिजनेसमैन दोस्तों के लिए किया
बेंगलुरु, 03 अगस्त : ईडी की कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रही है। कांग्रेस पांच अगस्त के विरोध प्रदर्शन पर अडिग है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि सरकार अपने व्यवसायी मित्रों की मदद के लिए हर फैसले ले रही है।

कर्नाटक दौरे पर गए राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का फैसला दो-तीन बिजनेसमैन दोस्तों के लिए किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Young Indian का दफ्तर प्रवर्तन निदेशालय ने सील कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने गुरुवार सुबह 9.45 बजे लोक सभा और राज्य सभा सांसदों की बैठक बुलाई है।
गौरतलब है कि ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि देश में भय का माहौल और अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं।












Click it and Unblock the Notifications