गीले कपड़ों में दिखे राहुल गांधी के बाइसेप्स और ऐब्स, किसी ने की तारीफ तो किसी ने उड़ाया मजाक
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं। पिछले कुछ सप्ताह से वह लगातार दौरे कर रहे हैं, चुनावी मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले मार्च-अप्रैल तक उनका यह दौरा जारी रहने वाला है। पिछले सप्ताह राहुल गांधी केरल पहुंचे थे जहां उन्होंने लोगों के बीच बैठकर खाना खाया और मछुआरों के साथ समुद्र में छलांग भी लगाई।
Recommended Video

राहुल गांधी की फोटो वायरल
राहुल गांधी के इस दौरे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसकी कुछ लोगों ने तारीफ की तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। राहुल गांधी की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है। हजारों लोगों ने उनकी फोटो पर कमेंट कर उन्हें, देश का सबसे फिट नेता बताया है। समुद्र में छलांग लगाने के बाद जब राहुल पानी से बाहर आए तो वह पूरी तरह भीग चुके थे और उनके गीले कपड़े शरीर से चिपक गए थे।

गीले पकड़ों में दिखे राहुल गांधी के बाइसेप्स और ऐब्स
फोटो में गीले कपड़ों को ऊपर से राहुल गांधी के बाइसेप्स और ऐब्स दिख रहे हैं, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी राहुल गांधी की फोटो पोस्ट कर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कैप्शन में हैरान होते हुए लिखा, 'राहुल गांधी के ऐब्स भी हैं? इस फोटो को गौर से देखें। यह उनके समुद्र में तैराकी के बाद की तस्वीरें हैं।' इस फोटो में राहुल गांधी नीली टीशर्ट और खाकी पैंट पहने नजर आ रहे हैं।
@RahulGandhi has got abs also? Watch this photo closely. This is after he was swimming in sea pic.twitter.com/hlnXu7xMVV
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) February 26, 2021
राहुल गांधी को किया गया ट्रोल
राहुल गांधी के ऐब्स और बाइसेप्स की जहां तारीफ हो रही है वहीं, सोशल मीडिया पर उन्हें इस फोटो पर ट्रोल भी किया गया। राजीव शुक्ला के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर शेफाली वैद्य ने लिखा, 'हर इंसान के ऐब्स हैं, क्या आपने स्कूल में बुनियादी पढ़ाई नहीं की? आपके प्रिय राहुल गांधी के पास सब कुछ है, ऐब्स, डिम्पल, फेयर स्किन, लेकिन एक चीज नहीं है। दिमाग!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कांग्रेस को अपने चुनाव घोषणापत्र में राहुल गांधी के ऐब्स का उल्लेख करना चाहिए ताकि लोग बुद्धिमानी से चुन सकें...।'
यह भी पढ़ें: प्राइवेट हेलीकॉप्टर बुक करा गर्लफ्रेंड दिशा के साथ छुट्टियों पर निकले राहुल वैद्य, देखिए VIDEO
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications