डोकलाम पर राहुल का बड़ा हमला, बोले- सुषमा स्वराज ने चीन के सामने घुटने टेके

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Dokalam को लेकर Sushma Swaraj पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में कहा था कि बिना कुछ गंवाए डोकलाम विवाद सुलझा लिया गया है। सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि डोकलाम का मुद्दा कूटनीतिक परिपक्वता के साथ सुलझा लिया गया है लेकिन फिर भी विपक्ष क्यों इसको लेकर सवाल उठा रहा है? वहीं सुषमा स्वराज के बयान के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया और कहा कि सुषमा स्वराज ने चीन के सामने घुटने टेक दिए।

    ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठ पर 13 साल पहले अलग थे ममता बनर्जी के सुर, विरोध में स्पीकर पर फेंक दिए थे पेपर

    राहुल गांधी का सुषमा स्वराज पर बड़ा हमला

    राहुल गांधी का सुषमा स्वराज पर बड़ा हमला

    राहुल गांधी ने कहा कि यकीन नहीं होता कि सुषमा स्वराज जैसी महिला चीन के सामने घुटने टेक सकती हैं। डोकलाम के मुद्दे पर इस तरह से घुटने टेकना बॉर्डर पर खड़े हमारे जवानों के साथ विश्वासघात है। राहुल गांधी ने इसके पहले भी डोकलाम के मुद्दे पर सदन में पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा था।

    सुषमा स्वराज ने डोकलाम पर सदन में दिया था जवाब

    सुषमा स्वराज ने डोकलाम पर सदन में दिया था जवाब

    इसके पहले, सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि सरकार ने डोकलाम का मुद्दा कूटनीतिक परिपक्वता के साथ सुलझाया है लेकिन फिर भी विपक्ष क्यों सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा था कि जो विवाद है वो भूटान-चीन के बीच है। सुषमा स्वराज ने सदन में कहा था कि डोकलाम का जो मामला था वो केवल फेस ऑफ साइट का था और इसे पिछले साल ही सुलझा लिया गया था।

    डोकलाम पर जारी है सियासत

    बता दें कि डोकलाम में भारत और चीन की सेनाएं 73 दिनों तक आमने-सामने थीं। चीन इस इलाके में सड़क निर्माण का कार्य कर रहा था जिसे भारतीय सेना ने रोक दिया था। इसके बाद पीएम मोदी की चीन यात्रा के दौरान ये विवाद सुलझाया गया था। सरकार ने कहा था कि 28 अगस्त 2017 को डोकलाम का विवाद सुलझा लिया गया था।

    ये भी पढ़ें: भाजपा को शिवसेना का एक और झटका, ममता बनर्जी की मेगा रैली में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+