मोदी जी! उद्योगपतियों से हटकर जरा किसानों के बारे में भी सोच लिया करें: राहुल गांधी
बुंदेलखंड। महोबा मे पदयात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम जी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि देश केवल उद्योगपतियों से ही नहीं चलाता इसलिए हिदुस्तान के किसान और मजदूर के बारे में भी सोचा कीजिए। राहुल गांधी ने कहा कि बुंदेलखंड भी हिंदुस्तान का हिस्सा है जरा यहां आकर देखें किसानों की क्या हालत है।

राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि पीएम ने देश से किये गये अपने वादे को तोड़ा है। प्रधानमंत्री काला धन लाकर सबके खाते में 15 लाख रुपये डालें। क्योंकि अभी तक एक रुपया भी खाते में नहीं आया। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी महोबा के दौरे पर हैं वहां पद यात्रा कर रहे हैं और किसानों से मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications