राहुल के निशाने पर अखिलेश, कहा बुंदेलों की आवाज दिल्ली तो पहुंच गई, लेकिन लखनऊ नहीं

rahul gandhi
हमीरपुर। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की बुंदेलखंड रैली के 5 दिन बाद कांग्रेस के युवराज उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाके के तौर पर जाने जाने वाले बुंदेलखंड पहुंचे। मोदी ने जिस तरह से कांग्रेस सरकार पर बुंदेलखंड की अनदेखी करने का आरोप लगाया था, उसका जबाव देने मंच पर आए राहुल शुरु से ही आक्रामक दिखें।

बुंदेलखंड के हमीरपुर में अपनी रैली में राहुल ने अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसे बुंदेलखंड की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को मिलने वाले अधिकांश पैकेज बीच में ही गायब हो जाते है। सपा सरकार के खिलाफ बोलते हुए राहुल ने कहा कि बुंदेलों की बदहाली की आवाज दिल्ली तक पहुंच गई, लेकिन लखनऊ में बैठी सपा सरकार को उनका दर्द नहीं सुनाई देता।

बुंदेलखंड की बदहाली के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को दिल्ली से नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से जोड़ने की जरूरत है। उसे अमेरिका से जोड़ने की जरूरत है। अपने भाषम के अधिकांश हिस्से में वो अपनी सरकार की कामयाबियों को गिनवाते नजर आए। राहुल गांधी ने कहा कि हमने बुंदेलखंड को आठ हजार करोड़ का पैकेज दिलाया था। वो इसलिए दिलाया था ताकि आपको मुंबई या दिल्ली जैसे महानगर न जाना पड़े। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार यहां पैसा भेजती है, लेकिन पैसा यहां तक पहुंचता ही नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि विकास उनके दरवाजे तक पहुंचे और उन्हें दिल्ली-मुंबई भटकना न पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+