Rahul Gandhi ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा-बेरोजगारी-महंगाई देशभक्ति है?
Rahul Gandhi, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। भारत यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की नीतियों की जमकर आलोचना की। राहुल गांधी ने सशस्त्र बलों के लिए 'अग्निपथ' भर्ती योजना, नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नीतियों का उद्देश्य देश के लोगों में डर पैदा करने का रहा।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार से पूछा कि,देश में किसानों का कर्ज माफ़ नहीं करना देशभक्ति है, गलत जीएसटी लागु करना देशभक्ति है, देश में नफरत फैलाना देशभक्ति है, कृषि कानून लाना देश भक्ति है, बेरोजगारी देश भक्ति है और महंगाई देशभक्ति है। चीन पर झूठ बोलना देशभक्ति है? देश तोड़ना देशभक्ति नहीं, देश जोड़ना देशभक्ति है।

राहुल गांधी ने दावा किया है कि 'मेड इन चाइना' उत्पाद चाहते हैं क्योंकि इससे देश के दो-तीन अरबपतियों को फायदा होगा। गांधी ने आगे कहा कि, देश में पीएम मोदी ने क्या कर रहें है। चाहे नोटबंदी हो, अग्निवीर, जीएसटी, उनकी सभी नीतियां लोगों में भय पैदा करने वाली रही हैं। जो डर जाता है, उसके दिल में नफरत होती है। जो समाज को विभाजन की ओर ले जाती है और फिर कहते है कि वे देशभक्त हैं।
इससे पहले कल एक जनसभा में राहुल गांधी नेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि आरएसएस की देशभक्ति क्या है? किसानों का कर्ज माफ नहीं करना देशभक्ति है, गलत जीएसटी लागू करना देशभक्ति है, देश में नफरत फैलाना देशभक्ति है, बेरोजगारी देशभक्ति है, और महंगाई देशभक्ति है। यह भारत की नहीं बल्कि आरएसएस की देशभक्ति है।












Click it and Unblock the Notifications