क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

'क्या गांधी परिवार से होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष', गहलोत ने बताई राहुल गांधी के दिल की बात

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी अब सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं।

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 23 सितंबर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी अब सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। अध्यक्ष पद की रेस में कांग्रेस के कई नेताओं के नाम सामने आए हैं, लेकिन सबसे बड़ा दावेदार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को माना जा रहा है। शुक्रवार को अशोक गहलोत ने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही अपने नामांकन की तारीख का भी खुलासा करेंगे। इस बीच अशोक गहलोत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भी एक बड़े बयान का खुलासा किया है।

अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा

अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा

सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए। मैंने कई बार उनसे गुजारिश की, कि आप पार्टी के सभी लोगों के प्रस्ताव को मानें और कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार करें। लेकिन, उन्होंने साफ तौर पर इससे इंकार कर दिया है।'

'मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा'

'मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा'

अशोक गहलोत ने आगे कहा, 'पार्टी नेताओं के साथ बैठक में तय हुआ है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ूंगा। बहुत जल्द ही मैं नामांकन की तारीख का भी खुलासा कर दूंगा। देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। आगे की प्रक्रिया का फैसला कांग्रेस महासचिव अजय माकन और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगे।'

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस: कोर्ट ने स्वीकार की ईडी की मांग, दूसरे जज को ट्रांसफर हुआ सत्येंद्र जैन का केसये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस: कोर्ट ने स्वीकार की ईडी की मांग, दूसरे जज को ट्रांसफर हुआ सत्येंद्र जैन का केस

कौन कौन हैं अध्यक्ष पद की दौड़ में

कौन कौन हैं अध्यक्ष पद की दौड़ में

आपको बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी गुरुवार को सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। वहीं, अगर अशोक गहलोत कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनते हैं तो फिर राजस्थान का सीएम कौन होगा, इसे लेकर भी कयासबाजी का दौर जारी है।

Comments
English summary
Rahul Gandhi Ashok Gehlot Congress President Election News
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X