ED के सामने पेश हुए राहुल गांधी, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी तो BJP से क्या डरेगी?

नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

नई दिल्ली, 13 जून : नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। राहुल गांधी को भेजे गए समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आज जगह-जगह पर विरोध-प्रदर्शन किए। प्रियंका गांधी भी मार्च में शामिल हुईं। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने नारेबाजी कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

Recommended Video

    National Herald Case: Rahul Gandhi की पेशी पर क्या बोली Congress Party | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    bhupesh baghel

    इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक हिंदी चैनल से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस से डरी हुई है। इसलिए कांग्रेस के पीछे ईडी जैसी संस्था का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के ही कार्यकर्ता नहीं जा सकते, ऐसी उन्होंने व्यवस्था की हुई है।

    कांग्रेस सत्य पर चलती रहेगी

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी तो बीजेपी से क्या डरेगी। कांग्रेस सत्य की रास्ते पर चलने वाली है और चलेगी। राहुल गांधी को ईडी के सामने पेश होना, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार जिस तरह से ईडी का दुरुपयोग कर रही है इसका विरोध कर रहे हैं।

    राहुल गांधी सत्य की आवाज

    बता दें कि कांग्रेस पार्टी के विरोध मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने ईडी मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर लोगों के इकट्ठा होने और प्रवेश पर रोक लगाने के लिए धारा-144 लगा दिया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के समर्थन में फेसबुक पर एक मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पुलिस बैरिकेड्स, ईडी की धमकियां, लाठी और पानी की बौछारें सच्चाई की आंधी को नहीं रोक सकतीं। राहुल गांधी सत्य की आवाज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+