शीला दीक्षित के निधन पर राहुल ने किया ट्वीट, कहा- वो कांग्रेस पार्टी की प्यारी बेटी थीं

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। वो पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी रोगों के चलते गंभीर रूप से बीमार थीं। कांग्रेस ने हाल में संपंन्न लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें दिल्ली कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन मनोज तिवारी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो 1998 से लेकर 2013 तक लगातार 15 साल दिल्ली की सीएम रही थीं।

शीला के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

शीला के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला के निधन की खबर से पूरे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विवटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर हम दुखी हैं। वो लंबे समय तक कांग्रेस में रही और उन्होंने तीन बार दिल्ली का सीएम रहते हुए दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना है। आशा है कि वे इस दुख की घड़ी में ताकत पाएंगे।

राहुल गांधी ने क्या लिखा

राहुल गांधी ने क्या लिखा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि शीला जी के निधन की खबर से मैं बेहद दुखी हूं। वह कांग्रेस की एक प्यारी बेटी थीं, जिनसे व्यक्तिगत तौर पर मेरे संबंध थे। उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्ति करता हूं।

प्रियंका ने ट्वीट कर क्या लिखा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें मुझसे बहुत स्नेह था। उन्होनें दिल्ली और देश के लिए जो कुछ भी किया, लोग उसे याद रखेंगे। वह पार्टी की एक बड़ी नेता थीं। पार्टी के प्रति देश की राजनीति में और विशेष रूप से दिल्ली के लिए उनका योगदान बहुत ज्यादा है।

कांग्रेस की कद्दावर नेता थी

कांग्रेस की कद्दावर नेता थी

शीला दीक्षित कांग्रेस की कद्दावर नेताओं में शामिल थी। उनका जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। साल 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। लेकिन अगस्त, 2014 में उन्होंने इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें यूपी में 2016 के चुनाव में पहले अपना सीएम उम्मीदवार बनाया था। उनकी अगुवाई में कांग्रेस ने दिल्ली में लगातार तीन बार सरकार बनाई। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+