2019 के लिए राहुल, अखिलेश और तेजस्वी यादव ने बनाई रणनीति, ये है 'सुपर प्लान'

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक सुपर प्लान पर काम कर रहे हैं। यह बात का खुलासा वरिष्ठ पत्रकार प्रिया सहगल ने अपनी लेटेस्ट किताब में किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी किताब में बताया है कि राहुल गांधी अपनी पुरानी पार्टी को एक महिलावादी पार्टी के रूप में देखते हैं। न कि पश्चिमी शब्द के अर्थ में। आपको बता दें कि जल्द ही लॉन्च होने वाली इस बुक में प्रिया सहगल ने देश के 16 उभरते युवा नेताओं और उनकी राजनीति पर भी विस्तार से बताया है।

मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी से कही ये बात

मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी से कही ये बात

न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस बुक में लेखक ने दावा किया है कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे युवा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व वाले एनडीए का सफाया करने के लिए काम कर रहे हैं। प्रिया ने इस बुक में राहुल गांधी के साथ एक बैठक के बारे में भी बताया है जब यूपीए सत्ता में थी और डॉ मनमोहन सिंह ने उनको सरकार में आने का ऑफर भी दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बताया कि वो किसी के टाइमलाइन के अनुसार काम नहीं करते हैं वो खुद के टाइम लाइन पर काम करते हैं।

किसी भी हाल में भाजपा को हराने का प्रयास

किसी भी हाल में भाजपा को हराने का प्रयास

इसके साथ-साथ प्रिया ने कहा कि राहुल गांधी को लोग और ज्यादा अक्रामक देखना चाहते हैं। प्रिया ने बताया है कि वर्तमान में राहुल गांधी किसी भी हाल में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रिया ने अपनी किताब में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा के उन 12 राज्यों का भी जिक्र किया है जहां पर राहुल गांधी की नजर है। क्योंकि यहां से 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

2024 के लिए ये हैं कांग्रेस का प्लान

2024 के लिए ये हैं कांग्रेस का प्लान

प्रिया ने अपनी किताब में बताया है कि 2024 के लिए राहुल गांधी का लक्ष्य बिल्कुल अलग है। कांग्रेस अध्यक्ष को तब तक खुद को एक विश्वसनीय प्रधान मंत्री उम्मीदवार के रूप में स्थापित करने की उम्मीद है। इसी सोच के साथ राहुल गांधी की नजर उन 12 राज्यों पर है जहां पर पार्टी खुद को मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। प्रिया ने कहा है कि कांग्रेस ने भारती राजनीति के बारे में डिबेट करने के लिए युवाओं को मौका दे रही है।

यह भी पढ़ें- नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ 40 संगठनों ने बुलाया असम बंद, कई जगह हिंसा की खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+