राहुल गांधी ने फिर कसा मोदी सरकार पर तंज, फोटो पोस्ट कर बोले- 'महंगाई का विकास!'
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मंहगाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को किए गए अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, बजट, और महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें कई सारे मुद्दों को उठाया है। बता दें कि उन्होंने एक दिन पहले भी केंद्र सरकार पर तंज करते हुए ट्वीट किया था।

Recommended Video
राहुल गांधी द्वारा पोस्ट की गई फोटो में जनता पर महंगाई की मार का जिक्र किया गया है। इसमें महंगाई की मार, रसोई के बजट में लगी आग, महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, बढ़ती महंगाई से लोग परेशान, कोरोना के साथ-साथ अब महंगाई से जूझ रही जनता, जैसे कई मुद्दों को उठाया गया है। इस फोटो के साथ राहुल गांधी ने कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा, 'महंगाई का विकास!'
राहुल गांधी ने पहले कहा था- 'जुमलों का शोर मचाते हैं'
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि 'वो जुमलों का शोर मचाते हैं, हम सच का आईना दिखाते हैं।' राहुल ने अपने ट्वीट में जो रिपोर्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने लिखा है, 'जून 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में पहली बार आई, तब कच्चे तेल की कीमत ग्लोबल मार्केट में 93 डॉलर प्रति बैरल थी, तब पेट्रोल की कीमत 71 रुपए और डीजल 57 रुपए के करीब। लेकिन, करीब 7 साल बाद कच्चे तेल का दाम 30 डॉलर कम होकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर है, फिर भी पेट्रोल सेंचुरी बना रहा है और डीजल उसे ही चेज कर रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications