INDIA बैठक के बाद बोले राहुल- 'मिलकर चुनाव लड़े तो बीजेपी का जीतना असंभव', चीन पर भी किया बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को चुनौती देने के लिए INDIA गठबंधन ने तीसरी बैठक मुंबई में की। इस दौरान 28 दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में कुछ निर्णय लिए गए हैं, जिस पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि आज, दो बहुत बड़े कदम उठाए गए। अगर इस मंच पर पार्टियां एकजुट हो गईं, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव है। हमें सबसे कुशल तरीके से एक साथ आना है। इसके अलावा एक कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। ये निर्णय बीजेपी की हार सुनिश्चित करने के लिए लिया गया।

Rahul gandhi

राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और एक बिजनेसमैन (गौतम अडानी) के बीच की सांठगांठ हर व्यक्ति के सामने है। मुझे विश्वास है कि इंडिया गठबंधन बीजेपी को हरा देगा। इस गठबंधन में असली काम वे रिश्ते हैं, जो इस गठबंधन के नेताओं के बीच बने हैं। पिछली दो बैठकों ने तालमेल बनाने और ये सुनिश्चित करने के लिए बहुत बड़ा काम किया है कि हम सभी एक होकर काम करें।

चीन पर क्या बोले?
चीन को लेकर भी उन्होंने मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मैंने लद्दाख में एक हफ्ते बिताया। मैं पैंगोंग झील के ठीक सामने गया, जहां चीनी हैं। मैंने विस्तृत चर्चा की, ये अब तक की बड़ी चर्चा है, जो किसी बाहरी नेता ने वहां जाकर की। वहां के लोगों ने मुझे बताया कि चीनियों ने भारतीय जमीन ले ली है। प्रधानमंत्री इस तथ्य के बारे में झूठ बोल रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने अंत में कहा कि लद्दाख का हर एक व्यक्ति जानता है कि भारत और वहां के लोगों को भारत सरकार ने धोखा दिया। स्पष्ट रूप से मोदी सरकार और चीनियों के बीच एक समझौता हुआ है। सीमाओं पर स्पष्ट रूप से बदलाव देखा जा रहा। हमारे चरवाहों ने खुद हमें बताया कि उन्हें उन क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जहां वे पहले जाते थे। लद्दाख में जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+