PM मोदी पर राहुल का तंज , कहा- स्क्रिप्टेड होते हैं पीएम मोदी के इंटरव्यू
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया संवाद कार्यक्रम को लेकर उन पर तंज कसे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी के सार्वजनिक मंचों पर दिए गए साक्षात्कारों (इंटरव्यू) में जो सवाल पूछे जाते हैं वह पहले से ही लिखित होते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर के कहा 'यह पहले प्रधानमंत्री हैं जो साक्षात्कारों में ऐसे सवाल लेते हैं जिनका जवाब पहले से ही अनुवादकों के पास लिखित में होता है।'

राहुल ने मोदी के इस संवाद कार्यक्रम के एक अंश का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा, पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो स्वतःस्फूर्त प्रश्नों का सामना करते हैं और ट्रांसलेटर के पास पहले से तय उत्तर होता है। अच्छा है कि वह वास्तविक प्रश्नों का सामना नहीं करते। अगर ऐसा होता तो हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती। इससे पहले कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर अनुवादक के लंबे जवाब पर तंज कसा था।
The first Indian PM who takes "spontaneous" questions that the translator has pre-scripted answers to!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2018
Good that he doesn't take real questions. Would have been a real embarrassment to us all if he did. pic.twitter.com/8Iyfgiaseh
राहुल गांधी द्वारा पोस्ट किया गया प्रधानमंत्री का वीडियो सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनटीयू) में संवाद कार्यक्रम का है। दावा किया जा रहा है कि एक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया और उनकी दुभाषिया ने वहां मौजूद दर्शकों के सामने जो कहा, उनमें अंतर था। पीएम मोदी के जवाब की तुलना में दुभाषिए का जवाब काफी लंबा था।












Click it and Unblock the Notifications