मोदी-सोनिया सोशल वर्कर, लेकिन राहुल का पेशा सुनकर चौंक जाएंगे आप

पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद को सोशल वर्कर बताया है तो भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खुद को पत्रकार के तौर पर पेश किया है। वहीं भले ही राहुल गांधी की रणनीतियां उनकी पार्टी का बेड़ा पार नहीं करा पा रही हों, लेकिन वह खुद को रणनीति सलाहकार कहलाना ही पसंद करते हैं।
जी हां लोकसभा बेवसाइट पर दिए ब्यौरे में राहुल गांधी ने खुद को राजनीतिक सलाहकार बताया है। लोकसभा में उनके अलावा तीन और सांसदों ने खुद को पत्रकार बताया हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और स्पीकर सुमित्रा महाजन ने खुद को वकील बताया है। इस बार लोक सभा में चुन कर आए सदस्यों की पेशेवर जानकारी में यह बताया गया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पेशे से शिक्षक बताया गया है, जबकि कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी को पेशे से प्रफेसर बताया गया है। वहीं इस बार निर्वाचित हुए आए नए सांसदों में से 143 सांसदों ने अपना पेशा खेती बताया है। पेशे के मामले में दूसरा नंबर सामाजिक कार्यकर्ता का है। लोक सभा के 87 सांसद खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications