राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी के लिए तलाशी जा रही 'संरक्षक या मार्गदर्शक' जैसी भूमिका

नई दिल्ली। राहुल गांधी कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। सोमवार को इस बाबत आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 16 दिसंबर को वो पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लेंगे। बीते 19 साल से सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, अब जबकि वो पार्टी अध्यक्ष के पद पर नहीं होंगी तो सवाल किया जा रहा है कि उनकी पार्टी में नई भूमिका क्या होगी। काफी समय से सोनिया गांधी की सेहत बहुत अच्छी नहीं रहती है, इसके बावजूद पार्टी में उनका किरदार अहम रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद भी वो पार्टी के कामकाज से खुद को बिल्कुल अलग नहीं करेंगी। अब उनको पार्टी में नई भूमिका देने पर विचार हो रहा है।

सोनिया को मिल सकती है सलाहकार की भूमिका

सोनिया को मिल सकती है सलाहकार की भूमिका

पार्टी के लोगों का कहना है कि सोनिया के लिए कोई नया पद पार्टी में बनाया जा सकता है। वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की भी प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि वो इस रोल को अपने पास रख सकती हैं। सबसे ज्यादा उम्मीद इस बात की है कि वो पार्टी की लिए सलाहकार की भूमिका में आ जाएं। पार्टी सरंक्षक या मार्गदर्शक जैसा कोई रोल भी उन्हें मिल सकता है। इस तरह के कई दावे पार्टी से जुड़े लोग लगातार कर रहे हैं।

1997 में रखा था सक्रिय राजनीति में कदम

1997 में रखा था सक्रिय राजनीति में कदम

इटली में जन्मी सोनिया गांधी की राजीव गांधी से दोस्ती कैंब्रिज मे हुई थी। 1968 में राजीव गांधी के साथ सोनिया की शादी हुई। मई 1991 में राजीव गांधी की एक चुनावी रैली में हत्या हो गई। इसके बाद भी सोनिया गांधी ने राजनीति से खुद को दूर ही रखा। सोनिया ने 1997 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 1998 में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी को अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। तब से लगातार सोनिया कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के छठें कांग्रस अध्यक्ष

राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के छठें कांग्रस अध्यक्ष

राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए। राहुल के अलावा किसी ने इस पद के लिए पर्चा नहीं भरा इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। राहुल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद संभालने वाले नेहरू-गांधी परिवार से छठे सदस्य हैं। नेहरू-गांधी परिवार से सबसे पहले मोतीलाल नेहरू 58 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। उनके बाद जवाहर लाल नेहरू(40), इंदिरा गांधी (42), राजीव गांधी (41) और फिर सोनिया गांधी 52 साल की उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+