रामप्पा मंदिर में दर्शन कर राहुल और प्रियंका गांधी ने शुरू किया प्रचार, तेलंगाना के कल्‍याण की दी गारंटी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाई-बहन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रामप्पा मंदिर से प्रचार अभियान शुरू कियाा। तेलंगाना के लिए बदलाव लाने का वादा करते हुए लोगों से 'दोराला तेलंगाना और प्रजाला तेलंगाना'-सामंती जमींदारों (बीआरएस) और आम लोगों (कांग्रेस) के बीच चयन करने का आह्वान किया।

rahul priyanka

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने तत्कालीन वारंगल जिले के मुलुगु से पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रामप्पा शिव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद में उन्‍होंने बस यात्रा के साथ कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कैसे कांग्रेस ने पार्टी के भविष्य को खतरे में डालते हुए लोगों की आकांक्षाओं पर विचार करते हुए तेलंगाना राज्‍य दिया। उन्‍होंने कहा किसी अन्य पार्टी ने अपने हित के खिलाफ ऐसा नहीं किया होगा

राहुल गांधी ने कहा हम अच्छी तरह से जानते थे कि इस फैसले से पार्टी को नुकसान होगा लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस और सोनिया गांधी ने तेलंगाना दिया। राहुल गांधी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन का फैसला लोगों के भविष्य के लिए लिया गया था।
प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार का नियंत्रण और रिमोट कंट्रोल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने तेलंगाना में हाल ही हुई प्रवालिका की आत्महत्या के अलावा किसानों की समस्‍याओं को उजागर किया। प्रियंका ने कहा एक लड़की ने आत्‍महत्‍या कर ली और प्रदेश सकरार आरोप लगा रही है कि उसकने नौकरी के लिए आवेदन ही नहीं किया। बेरोजगार को रोजगार देने के बजाय प्रदेश की बीआरएस सरकार पीड़ित पर उंगलियाँ उठा रही है।

पिंय्रका ने कहा कांग्रेस पार्टी के पास कांग्रेस के पास तेलंगाना के लिए एक व्यापक रोडमैप और विजन है।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने लोगो, बच्चों के भविष्य, रोजगार और सामाजिक न्याय के लिए वोट करने की अपील करते हुए कांग्रेस की छह गारंटी के बारे में बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+