चूरू के शादीशुदा Rahman के प्‍यार में कैसे पड़ी लाहौर की Mehwish? ऑनलाइन लव व निकाह की पूरी कहानी

Rahman India Mehvish Pakistan: सीमा हैदर-सचिन मीणा जैसी एक और बॉर्डर पार वाली लव स्‍टोरी सामने आई है। यह प्रेम कहानी मेहविश और रहमान की है। मेहविश पाकिस्‍तान के लाहौर की रहने वाली है जबकि रहमान भारत में राजस्‍थान के चूरू जिले के गांव पिथिसर का। दोनों शादीशुदा हैं। इनके पहले से दो-दो बच्‍चे हैं।

मेहविश अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्‍ते पाकिस्‍तान से अपने शौहर रहमान के घर चूरू आई है। खास बात यह है कि मेहविश को लाने के लिए रहमान के घरवाले वाघा बॉर्डर पहुंचे थे। रहमान तो अभी कुवैत में है। रहमान के घर पर मेहविश 27 जुलाई 2024 को 45 दिन का दिन के टूरिस्‍ट वीजा पर आई है।

Mehwish Rahman Khan

मेहविश का जीवन परिचय

  • पाकिस्‍तान से भारत आई मेहविश की उम्र 33 साल है। मेहविश के पिता जुल्‍फीकार की 15 साल पहले और मां का दो साल पहले निधन हो गया।
  • साल 2006 में मेहविश की पाकित्‍सान में बादामी बाग निवासी व्‍यक्ति के साथ शादी हुई थी। पहले पति से दो बेटे पैदा हुए, जिनकी अभी उम्र 12 साल व 7 साल है।

  • लाहौर से राजस्‍थान के चूरू आई मेहविश का पहले पति से साल 2018 में तलाक हो चुका है। उसके पति ने भी दूसरी शादी कर ली। 12 साल पहले मेहविश अपनी बहन साहिमा के पास इस्‍लामाबाद आ गई थी।
  • इस्‍लामाबाद में मेहविश ने दो माह तक ब्‍यूटी पॉर्लर का कोर्स किया और बीते दस साल से ब्‍यूटी पार्लर चला रही थी। अब शादी करके रहमान के घर भारत आ गई।
Mehwish Rahman Khan

मेहविश-रहमान लव स्‍टोरी व शादी

भारत के रहमान और पाकिस्‍तान की मेहविश की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। उस वक्‍त रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कर रहा था। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म IMO पर दोस्‍ती हुई थी, जो बाद में प्‍यार में बदल गई। मेहविश ने रहमान के बारे में अपने जीजा और बहन को बताया। फिर 13 मार्च 2022 को शादी के लिए प्रपोज किया। 16 मार्च 2022 को रहमान और मेहविश ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए शादी की। अगले साल 2023 में दोनों सऊदी अरब के मक्‍का में मिले तो वहां भी निकाह किया।

Recommended Video

    क्‍या Mehwish पाकिस्‍तानी जासूस है ? चूरू में Rahman Khan की मां ने ऑन कैमरा सब कुछ बताया
    Mehwish Rahman Khan

    रहमान का पहली पत्‍नी फरीदा से विवाद

    रहमान भी पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली शादी राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा की रहने वाली फरीदा है। रहमान व फरीदा के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। दोनों का तलाक नहीं हुआ है। शनिवार को रहमान की दूसरी पत्‍नी मेहविश के पाकिस्‍तान से चूरू आने की जानकारी मिलने पर फरीदा ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी। फरीदा ने कहा कि वह पति को तलाक नहीं देगी और उसकी दूसरी शादी के खिलाफ कोर्ट में जाएगी।

    Mehwish Rahman Khan

    रहमान और मेहविश के निकाह का वीडियो

    रहमान और मेहविश ने निकाह करके साल 2023 में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर शादी के बाद की रील भी शेयर की थी। वह भारत में रहमान के घर आने के लिए 25 जुलाई की शाम सात बजे इस्‍लामाबाद से परिजनों के साथ रवाना हुई थी। परिजन उसे अटारी-बाघा बॉर्डर छोड़कर वापस चले गए। इधर, भारत में उसे लेने के लिए रहमान के परिजन व पीथीसर सरपंच जंग शेर खान आए थे।

    चूरू पुलिस ने महविश से की पूछताछ

    मेहविश पाकिस्‍तान से चूरू के गांव पीथीसर आई तो सुसराल के लोगों ने इसकी जानकारी चूरू जिला मुख्‍यालय के नजदीक स्थित रतननगर पुलिस थाने में दी। रतननगर एसएचओ जयप्रकाश ने महविश से थाने में पूछताछ की और उसके पासपोर्ट-वीजा समेत अन्‍य दस्‍तावेजों की जांच की। मास्‍क पहने थाने पहुंची महविश से पुलिस ने फोटो से चेहरा मिलान करने के लिए मास्‍क तक उतरवाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+