शादी की खबरों से पहले भी सुर्खियों में रहे Raghav Chadha, 2018 में केंद्र को लौटा दी थी सैलरी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी की अटकलें इन दिनों सुर्खियों में हैं। ये पहला मौका नहीं जब राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं। 33 वर्षीय नेता इससे पहले भी कई बार चर्चा में रहे।

Raghav Chadha in Headlines

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परणीति चोपड़ा के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉलीवुड और राजनीति के बीच ये रिश्ता कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ने नेताओं से शादी की है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ्ढा के लिए भी सुर्खियों में रहना कोई नया नहीं है। इससे पहले भी वो कई मुद्दों पर मुखर होने के कारण सुर्खियां बने। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की खबरों के अलाव वो कौन- कौन से मौके हैं, जब राघव चढ्ढा सुर्खियों में रहे...

शादी को लेकर सुर्खियां
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के बाद अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी घर बसाने के लिए तैयार हैं। हालांकि उनकी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति जल्द ही AAP नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करने जा रही हैं। जिसको लेकर एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी नेता दोनों सुर्खियों में हैं।

चुनाव के दौरान शादी का प्रपोजल
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2020 में राघव चड्ढा पहली बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। यहां उन्होंने 20 हजार से अधिक वोटों ने बीजेपी के आरपी सिंह को मात दी थी। वो दिल्ली के सबसे युवा विधायक थे, जो रिकॉर्ड मतों के साथ जीतकर विधानसभा के सदन में पहुंचे थे। इस दौरान जब चुनाव प्रचार अभियान पर तभी उन्हें एक लड़की ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

उपराष्ट्रपति ने कहा थम जाइए राघव
सदन में जब राघव चड्ढा अब अपनी बात रखने के लिए अधिक समय मांग रहे थे, तभी उपराष्ट्रपति धनकड़ ने ऐसी बात कही कि पूरा सदन हंसी से ठहाकों से गूंज उठा। उपराष्ट्रपति ने कहा, "आप समय मांग रहे हैं, थम जाइए, आप तो सोशल पर वैसे ही छाए हुए हैं।" वहीं एम वेंकैया नायडू ने भी राघव चड्ढा की परणीति के साथ शादी खबरों पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि प्यार तो एक ही बार होता है।

केंद्र को वापस की थी सैलरी
राघव चड्ढा केंद्र सरकार के वित्तीय सलाहकार के रूप में भी काम किया लेकिन अप्रैल साल 2018 में गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी जिसके बाद राघव चड्ढा ने अपने ढाई महीने की सैलरी केंद्र को वापस कर दी थी। इस दौरान वो सुर्खियों में आए।

नौकर छोड़ 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' में हुए थे शामिल
राघव चड्ढा सबसे पहले तब सुर्खियों में आए जब वो साल 2011 में 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन से जुड़े। इसी दौरान वे अरविंद केजरीवाल मिले और राजनीतिक करियर के शुरूआ की। शुरुआत में चड्ढा 'आप' की ड्राफ्टिंग कमेटी का हिस्सा थे। जिसके बाद साल 2013 में उन्होंने आदमी पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने में अहम रोल अदा किया। बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। साल 2016 में रावघ चड्ढा दिल्ली के बजट का मसौदा तैयार करने में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार बने थे। इस दौरान उन्होंने केवल एक रुपये प्रतिमाह वेतन लिया था।

स्टाइलिश पॉलिटिशयन
राघव चड्ढा संसद में सबसे युवा सदस्य होने के अलावा वो सबसे स्टाइलिश भी हैं। रावघ चड्ढा को स्टाइलिश पॉलिटिशिन ऑफ द ईयर-2021 का पुरस्कार मिल चुका है। बीजेपी नेता मेनका गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह अवॉर्ड दिया था।

Recommended Video

    AAP MP Sanjay Singh ने Adani Group पर लगाए गंभीर आरोप, PM Modi को भी घेरा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+