राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। देश का सर्वोच्च न्यायालय राफेल डील मामले की अगले सप्ताह सुनावाई करने जा रहा है। राफेल मामले में दायर हुई एक याचिका पर जवाब देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनावई पर सहमति जता दी है। एडवोकेट एमएल शर्मा ने फ्रांस के साथ लड़ाकू विमान सौदे में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिक दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ एएम खानविल्कर और डीवाई चंद्रचुड़ जैसे न्यायाधीशों की एक बेंच ने दायर याचिका पर विचार किया है।

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

राफेल मामले में दायर हुई याचिका में इस सौदे को होल्ड पर रखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से सिफारिश की गई है। अब इस पूरे मामले पर सर्वोच्च न्यायालय अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।

फ्रांस के साथ हुई राफेल लड़ाकू विमान डील को लेकर कांग्रेस लगातार सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने सरकारी कंपनी (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) को नुकसान पहुंचाते हुए एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफले मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग करते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि 'प्रधानमंत्री और बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ है।' राहुल गांधी ने राफेल को एक 'ग्लोबल करप्शन' बताया है, जिनके अनुसार पीएम मोदी ने अपने क्रोनी कैपिटलिस्ट दोस्त को फायदा पहुंचाया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने राफेल के बारे में बहुत कुछ छुपाया है, इसलिए वे जेपीसी की मांग को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। राहुल का आरोप है कि जो विमान कांग्रेस के समय में 520 करोड़ में खरीदा जा रहा था वो, अब 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया?

यह भी पढ़ें: अंबानी ने राफेल से पहले रूस से की थी आर्म्स डील की कोशिश, लेकिन हाथ नहीं लगे कॉन्ट्रैक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+